फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किशनपुर रेलवे फाटक बंद, वैकल्पिक रास्ते का करें प्रयोग

Sat, 21 Feb 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल अंतर्गत बावल-अजारका के बीच स्थित किशनपुर रेलवे फाटक (एलसी नंबर 76) 25 फरवरी तक बंद रहेगा। रेलवे ट्रैक की मरम्मत और ओवरहॉलिंग के चलते विभाग ने यह निर्णय लिया है। रेल सुरक्षा और बेहतर परिचालन के लिए ट्रैक की मरम्मत और पैकिंग का कार्य किया जाना आवश्यक है। इसके लिए सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। छोटे और बड़े वाहन रानौली के पास स्थित रेलवे अंडर ब्रिज संख्या 75 का प्रयोग कर सकते हैं। स्थानीय और हल्के वाहनों के लिए साबी नदी वाले कच्चे रास्ते को डायवर्ट रूट के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें