फोटो: 3रेवाड़ी। ब्लॉक लेवल कल्चरल फेस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर छात्रा खुशबू को स
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। खोल स्थित बीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ब्लॉक लेवल कल्चरल फेस्ट लेवल-1 की प्रतियोगिता में सूंदरोज स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्रा खुशबू ने रागिनी कंपटीशन में शानदार प्रस्तुति देते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अध्यापिका कांता देवी और अन्य कर्मचारियों ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया। इस मौके पर अध्यापक सुरेश कुमार, पवन सिंह, अध्यापिका विमला देवी, श्वेता यादव मौजूद रहे।