फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 22.91 लाख रुपये से होगा खोल पंचायत का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। खोल पंचायत समिति की बैठक शनिवार को खंड कार्यालय में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता चेयरपर्सन गोमती पंवार ने की। बैठक में ब्लॉक के कार्यकारी अधिकारी अमन मित्तल सहित अन्य अधिकारी व पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे। बैठक की शुरूआत में हल्की नोंकझोक हुई। इसके बद पिछली बैठक में स्वीकृत कार्यों पर कुछ सदस्यों ने असहमति जताई। समिति के उपप्रधान पंकज यादव व दूसरे सदस्यों ने आपत्ति जताई कि पिछली बैठक में उनकी ओर से दिए गए प्रस्तावों के अलावा अन्य कार्य स्वीकृत हुए हैं जो उन्हें मंजूर नहीं हैं। बैठक में 22 लाख 91 हजार रुपये के विकास कार्यों को समिति सदस्यों की ओर से सहमति दी गई। समिति सदस्यों ने सदन में आरोप लगाया कि पिछली कार्यवाही मेंं स्वीकृत कार्याें की सहमति नहीं ली गई। सदन में यह भी निर्णय लिया कि जल्द ही विशेष बैठक बुलाकर विकास कार्यों की सूची लेकर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे। बैठक में लेखाकार सुरेंद्र कुमार, समिति सदस्य अजय कुमार, यशपाल धामलावास, सोनू मामडिय़ा, मनोज अहरोद, सहायक पवन,कनिष्ठ अभियंता, मोनिका पाड़ला, समिति सदस्य नंदकिशोर मनेठी, नरेंद्र सिंह खोल, राजरतन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें