श्री शिव रामलीला के मंच पर अभिनय करते कलाकार। स्त्रोत: आयोजक
रेवाड़ी। श्री शिव रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के पांचवें दिन दशरथ मरण, राम-लक्ष्मण-सीता वन गमन, केवट की ओर से प्रभु श्रीराम को गंगा पार करने के प्रसंग का मंचन किया गया। केवट-प्रभु श्रीराम संवाद सुनकर लोग भाव मग्न हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी रामकिशन के पुत्र विकास अग्रवाल ने किया। उन्होंने स्वच्छता की शपथ दिलाई। समिति के महासचिव दीपक मंगला ने बताया कि कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया। मंच संचालन एडवोकेट भूपेंद्र गुप्ता ने किया। समिति के मुख्य संरक्षक एवं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित अजय मित्तल, राकेश पाल्हावासिया, नरेश मित्तल, राधेश्याम मित्तल, प्रधान नवल किशोर गुप्ता का सहयोग रहा।