रेवाड़ी। खोरी निवासी कार्तिक चौधरी पुत्र श्रीपाल नम्बरदार ने आईसीएआई द्वारा आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्र, शिक्षक और सभी ग्रामवासी गौरवान्वित हैं। कार्तिक चौधरी ने कहा कि उन्होंने इस परीक्षा को निकालने के लिए दिन रात मेहनत की।