फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कांवड़िये की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई मौत

Wed, 31 Jul 2024 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरिद्वार से कांवड़ लेकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पैदल घर लौट रहे एक कांवड़िये की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कांवड़िये को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के कस्बा नांगल चौधरी के गांव गगूताना निवासी झब्बू (30) के रूप में हुई है। झब्बू अपने साथियों के साथ कुछ दिन पहले अपने गांव से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गया था। हरिद्वार से पैदल कांवड़ लेकर लौटते समय सोमवार की देर शाम दिल्ली-जयपुर पर रुद्ध पुल के समीप तेज बुखार होने के कारण उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। लोगों ने उसे रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने झब्बू के परिजनों को हादसे की सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें