फोटो: 25रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। शहर के नई सब्जी मंडी आर्य समाज रोड पर नव निर्माणाधीन काली माता मंदिर में 2 से 8 जनवरी तक होने वाले श्रीमद्भागवत कथा के लिए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक भजनों के बीच निकाली गई यह यात्रा सब्जी मंडी से नाई वाली चौक, सर्कुलर रोड होते हुए आर्य समाज रोड कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा का शुभारंभ समाज सेवी अनिल रायपुर ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा के दौरान सिर पर कलश उठाए महिलाएं भावविभोर होकर झूमती नजर आईं। 7 दिन तक चलने वाली भागवत कथा दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी। कथा के समापन के बाद 9 जनवरी को सुबह 10 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद