फोटो: 9रेवाड़ी। गांव भठेड़ा में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव भठेड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जन्माष्टमी पर श्री ठाकुर जी मंदिर के प्रांगण में हवन कराया गया। इसके बाद श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व गांव में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। मंदिर कमेटी प्रधान इंद्रजीत व अन्य सदस्यों ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा के समापन पर 2 सितंबर को मंदिर प्रांगण में गांव वासियों के सहयोग से देसी घी के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जन्माष्टमी के अवसर पर रात को जागरण भी आयोजित किया गया। इसमें मथुरा व वृंदावन से आए कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की।