रेवाड़ी। गांव खड़गवास में शिव भक्तों द्वारा शिव मंदिर में भक्तिमय होकर धूमधाम से हवन पूजन, कलश यात्रा, मूर्ति स्थापना कर भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। खड़गवास गांव निवासी आम आदमी पार्टी रेवाड़ी विधानसभा के अध्यक्ष सूबेदार विक्रम सिंह ने बताया कि भक्ति भाव से सरोबार पवित्र सावन माह के पावन अवसर पर रविवार को खड़गवास गांव के शिव भक्तों के द्वारा गांव में लगभग 400 वर्ष से अवस्थित पौराणिक शिव मंदिर का जन सहयोग से जीर्णोद्धार करवाकर मंदिर के गुंबद को 61 फीट की ऊंचाई पर स्थापित करवाकर शिव मंदिर में हवन पूजन करवाकर, कलश यात्रा निकलवाकर, भगवान राम परिवार, भगवान राधाकृष्ण, मां सरस्वती, नंदी की नई दिव्य मूर्तियों की भक्ति भाव से स्थापना की।
इस दौरान भूपसिंह ठेकेदार, मास्टर जय सिंह, राज सिंह प्रधान, दादा राजपाल, धर्मपाल, शमशेर ठेकेदार, प्यारे लाल जेई, सुबेदार सतीश कुमार, सूबेदार रोशन लाल आदि सहयोग किया है।