फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद पुलिस की जांबाजी को आधी आबादी का सलाम

विज्ञापन
kab tak nirbhya aprajita - फोटो : Rewari
विज्ञापन
अखिल भारतीय महिला परिषद की ओर से शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस की सराहना करते हुए शहर के प्रगति चौक पर लड्डु बांटकर खुशी मनाई गई। इस दौरान पूरे शहर में हर्ष का माहौल रहा। सभी के मुंह पर हैदराबाद पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा के लिए शब्द नहीं थे। महिला परिषद की अध्यक्षा स्नेहलता ने कहा कि हैदराबाद पुलिस की इस कार्यशैली का देश की आधी आबादी सलाम करती है। । उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि अब भविष्य में बेटियां सुरक्षित रहेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सरकार से अपराधों के लंबित मामलों में भी शीघ्र सजा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर रचना, पूनम, अंजू, प्रतीक्षा, डॉ. तारा सक्सेना, कृष्णा यादव, अनिता यादव, मधु चौधरी, आशा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें