फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जजपा जल्द नियुक्त करेगी वार्ड प्रधान

Tue, 09 Jan 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शुक्रपुरा स्थित वार्ड नंबर 8 में मंगलवार को जननायक जनता पार्टी की यूएलबी प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें मुख्यअतिथि स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिराज राणा ने शिरकत। उनके अलावा बैठक में प्रधान विजय सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सचिन ढींगरा ने की।
विज्ञापन


ऋषिराज राणा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उद्देश्य 2024 के चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए मत प्रतिशत बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल की नीति, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली को जन-जन तक पहुंचाना हमारा पहला कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के प्रत्येक वार्ड प्रधान की नियुक्ति की जाएगी। वार्ड में ही जनसमस्याओं का समाधान किया जाएगा। जजपा प्रदेश के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने पदाधिकारियों से पार्टी को मजबूत करने पर राय मांगी। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सचिन ढींगरा ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई है उस पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। जिला प्रवक्ता अमन जून ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर दयाल, मंजीत जैलदार, राजबीर कालूवास, टेकचन्द सैनी, धर्मपाल देशवाल, कमलेश डाब्ला, भूपेंद्र शेखपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें