संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर स्थित विकास नगर कॉलोनी में एक मकान से 2.50 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर कॉलोनी निवासी सुनीता देवी ने बताया कि कॉलोनी में उनकी किराने की दुकान है। 31 अगस्त की सुबह 8 बजे मकान में रखे जेवरात देखने गई तो वहां से 4 झुमके, 4 टॉप्स, 1 सोने की हार, 2 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी टॉप्स सहित अन्य आभूषण गायब थे। आभूषण की कीमत ढाई लाख रुपये है। सिटी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।