संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। गांव ढाणी अहीर में मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूष और 1 लाख 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी अहीर निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को उनकी मां गांव खंडोडा मेले में गई हुई थी और घर के सभी सदस्य सो रहे थे। सुबह उठा तो देखा कि जिस कमरे में बाकी घर के सदस्य सोए हुए थे उसको बाहर से किसी से बंद किया हुआ था। आस-पास के लोगों से सहायता लेकर वह सभी कमरे से बाहर निकले तो देखा कि उसके मां का कमरा खुला हुआ था और सभी सामान बिखरे पड़े हैं। सूचना मिलने के बाद डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर बताया कि कमरे का ताला तोड़कर चोर 2 जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने की एक अंगूठी, सोने का एक ओम सहित 1 लाख 25 हजार नकदी चोरी कर ले गए। बावल थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।