फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव देहलावास गुलाबपुरा में बंद घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए गए। रामपुरा थाना ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। गांव देहलावास गुलाबपुरा निवासी महिला दीपा ने पुलिस को दी शिकायत में बातया कि वह 9 अक्तूबर को घर पर ताला लगाकर अपने मामा के घर दुलोठ अहीर गई थी। आज जब वापस आई तो घर के ताले टूटे हुए थे तथा कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर एक चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एलईडी व करीब 15000 हजार रुपये नहीं मिले। घर पर मिले एक पर्स में मामड़िया आसमपुर निवासी दीपक का आधार कार्ड मिला है जिस कारण उन्हें दीपक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का शक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें