कोसली। गांव नठेड़ा में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के आभूषण और 16 हजार नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव नठेड़ा हाल भोगल निवासी रवि कुमार ने बताया कि रविवार को वह परिवार के साथ कोटपुतली गए थे। अगले दिन घर वापस लौटे तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। मकान के अंदर गया तो पता लगा कि कमरे से सोने की एक जोड़ी बाली, चांदी की एक जोड़ी पाजेब सहित 16 हजार नकदी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक मकान से चोरी हुए आभूषण की कीमत 10 हजार रुपये है। कोसली थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला
THAR SUV बनी आग का गोला