फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी

Mon, 10 Feb 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के आनंद नगर में एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोर आभूषण सहित नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में आनंद नगर निवासी भरत सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार सहित मकान में ताला लगाकर एक शादी समारोह में दिल्ली गए हुए थे। सूचना मिली कि मकान का ताला टूूटा हुआ है। दिल्ली से वापस लौटे तो देखा कि मकान से सोने की टोपस, एक चांदी की पाजेब, चांदी के सिक्के सहित 40 हजार रुपये नकदी गायब थी। पीड़ित के मुताबिक मकान के चोरी हुए आभूषण की कीमत 42 हजार रुपये है। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें