फोटो : 12रेवाड़ी। सिल्वर मेडल जीतने पर खुशी जाहिर करते छात्र जयेश। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। सिरसा में आयोजित स्टेट स्तर की इंडिया ताइक्वांडो चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ रोड स्थित वीआईपी स्कूल के छात्र जयेश ने सब जूनियर वर्ग के 27 किलोग्राम वेट में सिल्वर मेडल जीता है। जयेश ने स्कूल के साथ-साथ परिवार का नाम भी रोशन किया है। जयेश की इस जीत पर स्कूल निदेशक नवदीप लाम्बा ने उसे बधाई देते हुए जीत का आशीर्वाद दिया। स्कूल प्राचार्य नवीन कुमार ने बताया जयेश पहले भी स्टेट लेवल में गोल्ड जीत चुका है। इस बार अपने वेट वर्ग से अधिक वेट में उतरकर उसने बहुत ही शानदार खेल दिखाते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य की छाप दिखा दी।