बावल। गांव प्राणपुरा में आरक्षण को लेकर जाटों द्वारा चल रहा धरना शनिवार को 14वें दिन भी जारी रहा। धरना का नेतृत्व कर रहे मास्टर मोतीराम ने बताया कि शनिवार को अनेक लोगों द्वारा जाटों को समर्थन दिया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सूबे के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार के साथ उनके लोगों की बैठक चल रही है अगर सरकार उनकी मांगे नही मानती है तो कार्यकारिणी जो फैसला लेगी उसके आधार पर ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके यहा से भी शेर सिंह हरचंदपुर, कृष्ण प्राणपुरा, जाहड सिंह पनवाड आदि लोग बैठक में गए है। इस मौके पर बीरेंद्र सिंह एडवोकेट, सुमेर सिंह महलावत, राममेहर फौजी, चौधरी सुलतान सिंह, आढती ओम प्रकाश , रमेश कुमार, चौधरी चरण सिंह महलावत, राजबीर महलावत, वीरेंद्र फौजी, चौधरी हरिराम महलावत, चौधरी सुरेश, बब्बल सैनी बावल, चौधरी चतुर्भुज फौजदार भरतपुर, संरक्षक माडाराम , बस्तीराम, मोती मास्टर आदि मौजूद रहे।