फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जन्माष्टमी 7 को मनाई जाएगी, व्रत करने से समस्त दुखों से मिलेगा छुटकारा

Wed, 06 Sep 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 7 सितंबर को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्णपक्ष अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र वृष राशि गत मध्यरात्रि बुधवार को हुआ था। लेकिन कुछ ज्योतिषाचार्य व विद्वानों के मतानुसार 6 सितंबर को स्मार्त व्रत रखा जा सकता है , क्योंकि रात्रिकाल में अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र, हर्षण योग का संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

वहीं शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित महाविद्याक्षरा ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य अजय शास्त्री के मतानुसार 7 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मानना श्रेष्ठ रहेगा क्योंकि यह वैष्णव त्योहार है। वैष्णव के आधार मानाना उत्तम रहेगा। सूर्योदय के समय सभी संयोग मिल रहे हैं। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि जिस दिन सप्तमी व अष्टमी तिथि का संयोग होता है, उस दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नहीं मनाना चाहिए। बल्कि अष्टमी और नवमी तिथि श्रेष्ठ होती है। यह संयोग 7 सितंबर बन रहा है। मथुरा, वृंदावन में भी कृष्ण जन्माष्टमी 7 सितंबर को मनाई जाएगी।
अष्टमी तिथि 6 सितंबर दोपहर 03:37 से 08 सितंबर शाम 04:14 तक रहेगी। रोहणी नक्षत्र, 6 सितंबर प्रात:09:19 से अगले दिन सुबह 10:24 तक रहेगा।
ऐसे करें पूजन
मध्यरात्रि 12 बजे के बाद भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत से स्नान कराएं और दक्षिणावर्ती शंख से केसरयुक्त दूध से अभिषेक करें। फिर नए पीले वस्त्र पहनावें। पंचोपचार या शोडषोपचार से पूजन करें व मक्खन-मिश्री का भोग लगाएं और श्रीकृष्ण स्तुति, गीता, मंत्र ॐ क्लीं कृष्णाय नमः का जाप कर सकते हैं। अंत में आरती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें