46...सुभाष नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अतिथि व जन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत
रोहतक। एसएन जन वेलफेयर एसोसिएशन ने सुभाष नगर में सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मनोरंजन के साथ नव वर्ष मनाया। एसोसिएशन के प्रधान जतिन बतरा ने बताया कि इसका उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा के साथ नववर्ष का स्वागत करना रहा। कार्यक्रम में परिवारों, बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विविध मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फोगाट रहे। उनके गीतों पर सुभाष नगर वासी झूम उठे। गायक सुरोश गिरोत्रा ने गीत सुनाए। इस अवसर पर पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, पूर्व पार्षद अशोक खुराना व पूर्व सरपंच कृष्ण छाबड़ा मौजूद रहे। संवाद