फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भोडवाल माजरी स्टेशन पर रुकेगी जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस

Sun, 29 Sep 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। 77वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम को देखते हुए जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस टेन का ठहराव 22 अक्तूबर से 22 नवंबर तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट के लिए होगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी- अजमेर एक्सप्रेस 22 अक्तूबर से 22 नवंबर तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर 2:23 बजे आएगी और 2:25 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 22 अक्तूबर से 22 नवंबर तक भोडवाल माजरी स्टेशन पर रात 10:59 बजे आएगी और 11:01 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 15715/15716 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन में किशनगंज से 6 अक्टूबर और अजमेर से 8 अक्टूबर से 2 थर्ड एसी डिब्बे बढ़ाएगी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें