फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उदासीन व्यवस्था के आगे जाम बलवान

Thu, 30 Nov 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भगत सिंह चौक के पास लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
धारूहेड़ा। उदासीन व्यवस्था के कारण भगत सिंह चौक पर रोजाना जाम लग रहा है। वहीं, लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार जाम लगने का मुख्य कारण सड़क की चौड़ाई कम होना है। सड़क के चौड़ीकरण को लेकर 12 नवंबर 2018 को तत्कालीन डीसी अशोक कुमार की ओर से आदेश भी जारी किए गए थे, मगर अभी तक पैमाइश का कार्य तक नहीं हो पाया है। ऐसा नहीं है कि स्थानीय स्तर पर कोशिश नहीं की गई हो। समस्या को लेकर नगर पालिका के चेयरमैन भी डेढ़ साल में दो बार जिला प्रशासन को पत्र भेज चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी समाधान हो पाया है।
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते भगत सिंह चौक पर सुबह और शाम के समय भीड़ लगी रहती है। वहीं, शाम के समय कंपनियों की बसें, विद्यालयों की बसें और खुशखेड़ा जाने वाले बड़ेे वाहनों के आवागमन से चौक पर हमेशा जाम लगना आम हो चुका है। इससे लोग परेशान रहते हैं। यदि इस दौरान किसी की तबीयत खराब हो जाए तो उसे अस्पताल तक पहुंचने में देर हो जाती है। कई बार जाम इतना ज्यादा लग जाता है कि वाहन चालक आपस में तीखी नोकझोंक तक करने लगते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता है। वहीं, ऑटो चालक सवारियां बैठाने के लिए जगह जगह वाहनों को रोक देते हैं। इसके चलते दिनभर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। पुलिस विभाग की ओर से जाम की स्थिति से निजात के लिए भगत सिंह चौक पर तथा सेक्टर छह ओवरब्रिज पर दो-दो होमगार्ड तैनात किए जाते हैं, लेकिन कई बार ये होमगार्ड यहां से गायब रहते हैं या तो इनको कहीं ओर ड्यूटी पर लगा देते हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट लगने के बाद स्थिति सुधरने की उम्मीद
दूसरी तरफ भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक लाइट लगाने का काम भी शुरू हो चुका है। यहां पर लंबे समय से ट्रैफिक लाइट लगाने की मांग की जा रही थी। करीब 17 लाख 34 हजार रुपये की लागत से यह लाइट लग रही हैं। अब प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। ट्रैफिक लाइट लगने के बाद यहां पर उम्मीद है कि रोजाना लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। जाम लगने की वजह से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।

-
कोट

ट्रैफिक लाइट लगाने का काम शुरू हो चुका है। करीब 17 लाख 34 हजार रुपये की लागत से यह लाइटें लग रही हैं। पिछले डेढ़ साल में दो बार जिला प्रशासन को भगत सिंह चौक की पैमाइश करवा कर इसके चौड़ीकरण के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


-कंवर सिंह, नपा चेयरमैन, धारूहेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें