फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाबा मुक्तेश्वपुरी मठ में जागरण व भंडारे का आयोजन

Sun, 15 Sep 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 07रेवाड़ी। बाबा मुक्तेश्वपुरी मठ में लगा भंडारा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। बाबा मुक्तेश्वपुरी मठ में जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। हवन के बाद लगे भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


बाबा के जागरण व भंडारे में बड़ी संख्या में लोग बाबा का प्रसाद ग्रहण करने और मत्था टेककर मन्नतें मांगने आते हैं। इस बार भी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश के श्रद्धालुओं ने बाबा के स्थान पर मत्था टेकर आशीर्वाद मांगा। आसपास के करीब 25 गांवों के श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद लिया और प्रसाद ग्रहण किया। महामंडलेश्वर विनोदानंद बहल झुंपा राजस्थान, कोसली मठ के महंत बाबा शिवपुरी महाराज, दड़ौली आश्रम के महंत संपूर्णानंद, गोशाला नांगलिया रणमोख से नेस्टी महाराज, बलखंडी आश्रम के बाबा संतू नाथ ने भाग लिया। बाबा मुक्तेश्वपुरी मठ आदर्श समिति के प्रधान सूबेदार महेंद्र सिंह ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और महंतों को उपहार भेंट किया। इस मौके पर पार्षद जीवन हितेषी, डॉ. सुचेत यादव, पं. गुरुदत्त शर्मा, कैप्टन सुभाष यादव, हेडमास्टर धर्मबीर यादव, कैप्टन रामफल श्यामनगर, सुभाष साध, डॉ. सुषमा यादव, बाबू होशियार सिंह, बाबू नरेंद्र यादव ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें