औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2021-22 में रिक्त सीटों पर आन द स्पॉट दाखिले के लिए 30 नवंबर को विद्यार्थियों के लिए अंतिम मौका है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की तरफ से सभी आईटीआई प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिए गए थे। दाखिले नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किए जाएंगे तथा इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा।