फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: संगठन को और मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक

Sun, 28 Dec 2025 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विजय नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कांग्रेस ग्रामीण सुभाष छावड़ी और जिला अध्यक्ष शहरी परवीन चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का धवजारोहण किया। धवजारोहण के पश्चात सभी ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया। इसके बाद पूर्व जिला अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास और पार्टी के समाज में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आगामी समय में संगठन को और मजबूत बनाना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा धमीजा, नीलम भगवड़िया, मनोज यादव, सरोज भारद्वाज, महेंद्र रंगा, रेखा दहिया, रमेश ठेकेदार, संदीप टोकस, चरण सिंह, पुर्ण पहलवान, देवकीनंदन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें