फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता और पुलिस का समन्वय होना बेहद जरूरी: एसपी

Wed, 25 Oct 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत कसौला क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों, कंपनियों के एचआर हैड व प्लांट हेड की बैठक हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने लोगों को नशे और साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक करने और महिला के साथ अपराधों को रोकने पर जोर दिया। कहा कि इसके लिए जनता और पुलिस का समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक बावल नरेन्द्र सांगवान, कसौला थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, गढ़ी बोलनी चौकी इंचार्ज पीएसआई सुनील कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता और पुलिस का बेहतर समन्वय होना बेहद जरूरी है, तभी जनता के सहयोग से ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच पाती है। जनता का सहयोग रहा तो पुलिस जिले से नशे जैसी सामाजिक बुराई को निश्चित रूप से खत्म करेगी, वहीं अपराधियों पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने बैठक में आए क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों, कंपनियों के एचआर हेड व प्लांट हैड से पुलिस व आमजन के बीच सामंजस्य स्थापित करने व अपराधों को रोकने को लेकर सुझाव भी लिए तथा पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा आप सभी साइबर अपराधों से स्वयं को दूर रखे व सोशल मीडिया पर अन्जान लोगों के फ्रेंड रिक्वेस्ट आए तो स्वीकार न करें। साइबर अपराध के घटित होने की सूरत में तुरंत प्रभाव से हेल्पलाइन नं. 1930 पर काॅल करे या पुलिस की साइबर क्राइम की वेबसाइट पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। मीटिंग में मुख्य रूप से जिला पार्षद महेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन सुभाष छाबडी, कम्पनियों के एचआर हेड, प्लांट हेड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें