फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक और सांस्कृतिक ज्ञान को भी महत्व देना जरूरी : अजय

Thu, 14 Mar 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावडा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के सातवें दिन की शुरुआत स्वयं सेविकाओं ने रंगोली प्रतियोगिता से की। प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार ने स्वयं सेविकाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और सांस्कृतिक ज्ञान को भी महत्व देना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विनती परमार ने भी स्वयंसेविकाओं से विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए। एनएसएस के मतलब को समझाया। उन्होंने छात्राओं को समय के साथ चलने और डिजिटल दुनिया को समझने के लिए प्रेरित किया। विजेता स्वयं सेविकाओं को पुरस्कार वितरित किया गया। बेस्ट वालंटियर सारिका, ऑलराउंडर अवार्ड शीतल, कोमल और ललित को मिला। बेस्ट टीम मैनेजमेंट अवार्ड अंजलि, निकिता और कृपा को मिला। इस अवसर पर डॉक्टर भारती, डॉक्टर नीरज, डॉक्टर सविता, डॉक्टर कविता, मैडम रजनी, डॉक्टर रवि, डॉक्टर सुशील एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें