रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 3 व 4 में निर्माणाधीन सड़कों की जांच करती एडीसी अनुपमा अंजलि। स्त्रोत :
रेवाड़ी। एडीसी अनुपमा अंजलि ने नगर परिषद रेवाड़ी की ओर से सेक्टर 3 और 4 में निर्माणाधीन सड़क में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कहा कि सड़क निर्माण में मानक का पालन करना जरूरी है। निर्माण के समय संबंधित जेई गुणवत्ता मानकों की जांच करें। ठेकेदार सड़क निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का ही प्रयोग करें। निर्माण एजेंसी को सड़क निर्माण करते समय जलनिकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संवाद