फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को अधिकारों के लिए जागरूक रहना जरूरी :सुचित्रा देवी

Thu, 18 Jul 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुचित्रा देवी का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
कुंड। गांव चिताडूंगरा में सरपंच सहित ग्राम पंचायत और गांव के प्रबुद्धजनों की ओर से स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गांव चिताडूंगरा और शहीद इंस्पेक्टर मन्नू राम की बेटी और समाजसेविका सुचित्रा देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच उषा देवी ने की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि की हाल ही में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव नियुक्ति के उपलक्ष्य में ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। राजू नंबरदार और साधू सिंह ने भी विचार रखे। मंच संचालन राज कुमार ने किया। इस दौरान सरपंच हरिपाल ठेकेदार, प्रीतम धनवाल, गौरव कुमार, कैप्टन बाबू लाल, मास्टर रामपाल, अमर सिंह, जोगेन्दर, भूप सिंह पंच, ओम प्रकाश पंच, मुकेश पंच, अत्तर सिंह नम्बरदार, कमला देवी, सुमित्रा देवी, मुरली राम, सहित अनेकों ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें