फोटो नंबर-23पुरानी अनाज मंडी में स्वच्छता के प्रति व्यापारियों को जागरूक करते डीएमसी।
नारनौल। डीएमसी रणबीर सिंह ने पुरानी अनाज मंडी का दौरा किया और वहां की सफाई व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।उन्होंने व्यापारियों को अपनी दुकानों में डस्टबिन रखने और कचरा सड़क पर न फेंकने की सलाह दी। मौके पर ही संबंधित सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए कि नालियों की सफाई शीघ्र करवाई जाए। व्यापारियों ने कहा कि डीएमसी के इस प्रकार प्रतिदिन सुबह निरीक्षण करने से सफाई व्यवस्था में निश्चित रूप से सुधार आएगा। संवाद