फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एएसआई आत्महत्या मामले की जांच तेज

Sat, 18 Oct 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंड। जैनाबाद गांव निवासी हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण यादव (40) की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले में यह बात सामने आई है कि कुछ सालों पहले ही कृष्ण यादव की पत्नी को दिल्ली में सरकारी शिक्षक के रूप में नौकरी मिली थी। नौकरी मिलने के बाद दूरियां बढ़ने लगीं। इसके बाद लड़ाई झगड़ा अधिक होने लगा। कृष्ण यादव ने अपनी पत्नी की पढ़ाई लिखाई के लिए काफी सपोर्ट किया था। सुसाइड नोट में कृष्ण यादव ने प्रताड़ना के भी आरोप लगाए हैं। कृष्ण यादव के दो बच्चे हैं। फिलहाल अभी पुलिस ने मामले में कोई खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने कृष्ण की पत्नी, उसकी मां और अन्य पर मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें