फोटो : 23रेवाड़ी। अमित स्वामी अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रमन राव को सम्मानित करते हुए। स्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। यंगमैन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने क्षेत्र के कोच व अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज रमन राव को अवाॅर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। रमन राव अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हैं। उनके द्वारा प्रशिक्षित इलाके के 8 खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियन बने हैं और 2 खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में पदक अर्जित किए हैं। अमित स्वामी ने कहा कि रमन राव ने निशानेबाजी खेल के प्रोत्साहन के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। अमित स्वामी ने ओलंपिक की व्यक्तिगत खेल स्पर्धा में प्रथम स्वर्ण पदक जीतने वाले निशानेबाजी में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सर्वोच्च सम्मान गोल्ड आर्डर मिलने पर बधाई दी। यह सम्मान अभिनव बिंद्रा को आगामी 10 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी द्वारा भेंट किया जाएगा।