रेवाड़ी। कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते अपना मन फाउंडेशन सदस्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर अपना मन फाउंडेशन के सहयोग से बाल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। टीम की सदस्य अनुराधा सैनी ने बताया कि आसपास के फील्ड एक्सपर्ट को बुलाया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष परीशा शर्मा शिरकत करेंगी। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमन यादव महिलाओं में होने वाली दिक्कतें जैसे पीसीओडी और अन्य बीमारियों के बारे में अनुभव साझा करेंगी। कार्यक्रम में टीम के सदस्य अंजू, प्रशांत, यतीश, मनोज सैनी, रुपेश, प्रभात सोनी की मौजूदगी रहेगी। संवाद