फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा-राजस्थान सीमा पर पुलिस की सघन नाकाबंदी, 9 वाहनों के चालान

विज्ञापन
चेकिंग करते पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
भिवाड़ी। कोटकासिम थाना पुलिस ने वीरवार रात 8 बजे से 10 बजे तक हरियाणा-राजस्थान सीमा के बिरनवास क्षेत्र में अचानक नाकाबंदी की। थाना प्रभारी नंदलाल सिंह जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस ने सैकड़ों वाहनों की सघन जांच की, जिसमें टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर और मालवाहक ट्रक शामिल थे। जांच में शराब पीकर वाहन चलाने, अवैध सामान परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस ने वाहनों की डिग्गी और ट्रक के केबिन की गहन तलाशी ली और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 9 वाहनों के चालान किए। थाना अधिकारी ने बताया कि यह नाकाबंदी जयपुर डीजीपी के आदेश पर की गई थी ताकि अवैध शराब, संदिग्ध वस्तुएं और अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की नाकाबंदी जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें