रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वीरवार को कार की टक्कर से बाइक सवार इंश्योरेंस कर्मचारी महेंद्रगढ़ के गणियार निवासी सुरेंद्र यादव की मौत हो गई।
गांव बूढ़ी बावल कोटकासिम-खैरथल निवासी सतीश कुमार ने शिकायत में बताया कि उनके साले सुरेंद्र यादव इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। 11 जून को दिल्ली-जयपुर हाईवे के सर्विस लेन से बाइक से जा रहे थे कि कार ने टक्कर मार दी थी। राहगीरों ने उनको निजी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्हें फोन से घटना की जानकारी मिली। सुरेंद्र की शादी 2022 में हुई थी। उनका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।