रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसपी हेमेंद्र मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतों की सुनवाई की। समाधान शिविर में रेवाड़ी सेक्टर-1 में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण रोड़ पर गंदा पानी की शिकायत पर डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए हैं। मोहल्ला राजीव नगर में अवैध कब्जा करने की शिकायत पर डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। गांव नंगली गोधा में जोहड़ व रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ रेवाड़ी को अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए हैं। निजी कंपनियों द्वारा मजदूर को मजदूरी न देने की शिकायत पर डीसी ने एएलसी को जांच करते हुए मेहनताना दिलवाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, पुलिस आदि से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका डीसी ने तुरंत समाधान करवाया।