रेवाड़ी। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उत्तमनगर निवासी लोगों ने सीवर ब्लॉक होने और सीवर पर ढक्कन नहीं होने की शिकायत रखी। इस पर डीसी ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर सीवर की सफाई करवाने और खुले सीवर पर ढक्कन लगाने के निर्देश दिए।गांव किशनगढ़ में अवैध कब्जे से संबंधित शिकायत पर डीसी ने बीडीपीओ रेवाड़ी को कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। वहीं, गांव गुड़ियानी में अवैध कब्जे की शिकायत पर बीडीपीओ नाहड़ को मामले की जांच करने और शिकायत सही पाए जाने पर अवैध कब्जा हटवाने के लिए कहा।