रेवाड़ी। जिला सचिवालय परिसर में वीरवार को समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने सार्वजनिक भूमि से अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
शिविर में जयप्रकाश नामक ने कहा कि 2016 में धारूहेड़ा सेक्टर पांच में एक ईडब्ल्यूएस मकान के लिए राशि जमा करवाई थी। इस स्कीम को वर्ष 2020 में वापस ले लिया गया। करीब 55 हजार रुपये की राशि एचएसवीपी में जमा है, जो नहीं मिल रही है। डीसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी वीरेंद्र कुमार को मामले का समाधान करने को कहा। संपदा अधिकारी ने बताया कि जल्दी ही रिफंड पोर्टल बनाया जाएगा, जिसके माध्यम से जयप्रकाश को उसकी रकम मिल जाएगी। विजय नगर निवासी ओमप्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया कि गली नंबर 14 में एक बिजली का ट्रांसफार्मर और पोल लगे हुए हैं, जिनकी आड़ में कुछ लोगों ने वहां अतिक्रमण किया हुआ है। संवाद