फोटो : 01लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंचे लोग। स्रोत :
- फोटो : संवाद
रेवाड़ी। कार्यवाहक डीसी अनुपमा अंजलि ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने गांव बगथला में अवैध कब्जा हटाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का निपटारा किया गया। जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर पर कोसली व बावल में रोजाना सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाकर आमजन की शिकायतें सुनी जाती हैं।