रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने गांव आनंदपुर में लोगों को नशे से दूर रहने तथा शिक्षा व खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि नशा लोगों को समय से पहले मौत की ओर खींच लाता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से प्रेरित होकर युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने हेल्पलाइन नंबर 1933 की भी दी जानकारी। संवाद