प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत आयोजित बैठक में पहुंचे लोग। स्रोत : ग्रामीण
धारूहेड़ा। डिवीजन कार्यालय में वीरवार को प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के संबंध में हुई बैठक में कार्यकारी अभियंता धर्मेंद्र रूहील ने सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित किया। कार्यकारी अभियंता ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे सबसे पहले अपने घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाएं, ताकि आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया जा सके। बैठक में उपस्थित सरपंचों और पार्षदों ने आश्वासन दिया कि वे न केवल स्वयं सोलर पैनल लगवाएंगे, बल्कि अपने-अपने गांवों में कम से कम 10 अन्य उपभोक्ताओं को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।