फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया प्रेरित

Sat, 09 May 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान एकत्रित विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत : विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रो. असीम मिगलानी ने विद्यार्थियों को मानवता, करुणा, सेवा, समर्पण अपनाने का संदेश देते हुए जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय डोनेशन ड्राइव की शुरुआत भी की गई। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थी एवं शिक्षक अपने पुराने कपड़े, जूते, स्टेशनरी तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं दान कर सकते हैं, जिन्हें बाद में जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. करण सिंह, कॉर्डिनेटर प्रो. समृद्धि, डॉ. भारती, डॉ. प्रियंका रंगा, डॉ. सरला यादव, डॉ. नवनीत, मनीषा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें