फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखने के लिए प्रेरित किया

Thu, 04 Apr 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 ​स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित एलुमनी मीट में पूर्व छात्राओं के
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय की पहली एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 150 पूर्व छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम गौरव ज्योति एलुमनी एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने किया। प्राचार्या ने पूर्व छात्राओं को महाविद्यालय से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पूर्व छात्राओं से आह्वान किया कि वह गौरव ज्योति एलुमनी एसोसिएशन से जुड़कर संस्थान के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह इस महाविद्यालय की पहली एलुमनी मीट थी। भविष्य में भी पूर्व छात्राओं को इस संगठन से जोड़ने के प्रयास जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वाती ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की वर्तमान छात्राओं ने अपने सीनियर साथियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें मुख्य रूप से आयुषी ने हरियाणवी गीत, निकिता ने पंजाबी डांस दिव्या ने गीत प्रस्तुत किया। सीमा, पिंकी, शिवानी, प्रियंका की टीम ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व छात्राओं पायल, भूमि, यामिनी व पलक ने भी अपने विचार सबके साथ सांझा किए और अपने पुराने संस्मरणों को स्मरण किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय कॉलेज काउंसिल के सदस्य राजवीर सिंह, डॉक्टर नरेश कुमार और डॉक्टर रीना यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एलुमनी कमेटी के सदस्यों डॉक्टर अनीता रानी और डॉ. सुचेता का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य व बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें