रेवाड़ी। नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत जीआरपी ने रेलवे स्टेशन परिसर में लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
जीआरपी रेवाड़ी एसएचओ भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में महिला एएसआई रेखा कौशिक व एचसी पूनम की टीम की ओर से नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जीआरपी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और उन्हें खेलों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अभियान के माध्यम से जीआरपी का उद्देश्य लोगों को नशे की बुराइयों से अवगत करवाना तथा नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्य धारा में जोड़ना है। एएसआई रेखा कौशिक व एचसी पूनम ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ-साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले युवा पीढ़ी को नशे से बचाना होगा। राजकीय रेलवे पुलिस का उद्देश्य नशे के आदी युवाओं को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का है।