संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। राजकीय कन्या महाविद्यालय बावल में हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान हिंदी को शुद्ध लिखने और उच्चारण करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ममता गुप्ता ने की। हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. दिलीप कुमार ने हिंदी के महत्व, हिंदी की दशा और दिशा पर अपने विचार रखें। उन्होंने छात्राओं को हिंदी के शुद्ध लेखन और उच्चारण के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय में काव्य, निबंध, स्लोगन व भाषा प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ. ममता गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक प्रो. रेखा देवी, महेश कुमार, पूनम देवी, अनीता, पूनम, चरण सिंह मौजूद रहे। संचालन सहायक प्रोफेसर पूनम देवी ने किया।