एनक्यूएएस के तहत एसडीएच कोसली का निरीक्षण करती टीम। स्रोत : विभाग
कोसली। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत राज्य की जांच टीम ने एसडीएच कोसली का दौरा किया। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, इलाज की व्यवस्था और रिकॉर्ड की जांच की। टीम ने डॉक्टरों और स्टाफ से बात की और अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. विजय डबास, भारती, एसएमओ डॉ. विक्रम, डॉ. दीपक, एन सरिता मौजूद रहीं। संवाद