गांव टांकड़ी में मतदाताओं को एसआईआर अभियान के प्रति जागरूक करते एसडीएम संजीव कुमार। स्रोत : प्र
बावल। एसडीएम संजीव कुमार ने गांव टांकड़ी में एसआईआर अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर-घर जाकर लोगों को फार्म बांट रहे हैं। इस फार्म पर मतदाता को नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लगाना है। वर्ष 2002 की लिस्ट के अनुसार अपने वोटर आईडी क्रमांक को लिखें। अगर वोट वर्ष 2002 के बाद बना है तो अपने माता-पिता का वोटर क्रमांक लिखें। अभियान में बीएलओ का सहयोग करने की भी अपील की। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार महिमा, नायब तहसीलदार श्यामसुंदर भी मौजूद रहे।