फोटो : 33बांट गए मुरमुरे। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। बॉससिताब रॉय मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी सेंटर पर लापरवाही का मामला सामने आया है। सेंटर में बच्चों को बांटे गए मुरमुरे में कीड़ने पाए गए जिन्हें खाने से कई बच्चों को उल्टियां होने लगीं। मामला बढ़ने पर जब इसकी जानकारी सेंटर संचालिका को हुई तो वह तुरंत सेंटर बंद कर मौके से भाग गई। अभिभावकों ने इसका वीडियो साझा किया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है और वे संबंधित विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।