फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इनेलो पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Sun, 04 Feb 2024 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
डहीना। डहीना में इनेलो पार्टी ने सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव की।
विज्ञापन

बैठक में सदस्यता अभियान के प्रभारी देशराज यादव व धर्मबीर यादव पूर्व चेयरमैन विशेष रूप से पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इनेलो हलका प्रधान कुलदीप यादव की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इनेलो जिला प्रधान ने कहा कि अब चुनावी साल है और पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव व घर-घर जाकर पार्टी के लिए नए सदस्य बनाने के लिए उनसे संपर्क करना पड़ेगा ताकि लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय रूप से चुनावों में भागीदारी कर सके। जिला प्रधान ने कहा कि अब समय आ गया क्योंकि बीजेपी-जेजेपी व कांग्रेस का शासन जनता ने देख लिए है वो अब सत्ता परिवर्तन के लिए मन बनाये हुए और जनता चौ. देवीलाल की नीतियों को याद कर रही है। बैठक में इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, वरिष्ठ नेता वरुण गांधी, कृष्ण युवा प्रधान, कृष्ण बोहका, सरजीत शर्मा, नरेश शर्मा, हनुमान, प्रधान रणबीर सिंह, लोकेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें