फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माडल टाउन थाना की बिल्डिंग के बारे में कराया अवगत

Tue, 27 Feb 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना की खराब दशा। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीएलजी कमेटी के चेयरमैन वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील भार्गव ने हरियाणा के मुख्यमंत्री, डीजीपी को शिकायत भेज कर थाना माॅडल टाउन की बिल्डिंग के बारे में बताया अवगत कराया है। कहा है कि इस बिल्डिंग के पिलर जिस पर यह बिल्डिंग पूरी टिकी हुई है उसमें जगह-जगह दरारें आ गई है। यह बिल्डिंग खराब होने के कारण कभी भी गिर सकती है। इस बिल्डिंग के अंदर करीब करीब 60 पुलिस कर्मचारी कार्य करते हैं। बिल्डिंग पर जितने भी छज्जे हैं वह जगह से टूट कर गिर गए हैं। कई छज्जे तो टूट कर बिल्डिंग पर ही अटके हुए हैं। वह कभी भी किसी की जान ले सकते हैं। पुलिस कर्मचारी सिर्फ इसलिए नहीं कह पाते क्योंकि उन्हें अपने उच्च अधिकारियों का डर बना रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें